darsh news

Bihar Weather News: बिहार के इन 4 जिलों में बारिश आज मचाएगी तबाही, 25 अगस्त तक मानसून...

Bihar Weather Today : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण बिहार में 25 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। पटना समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Bihar Weather News: Bihar ke in 4 zilon mein baarish aaj mac
4 जिलों में बारिश आज मचाएगी तबाही- फोटो : Google Image

Patna : बिहार में मानसून का प्रभाव 25 अगस्त तक बना हुआ है। इस दौरान कई स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ मध्यम और भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आज यानि शनिवार को राजधानी पटना सहित 6 जिलों के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, जमुई में बारिश की संभावना है। जबकि, 4 जिलों के औरंगाबाद, गयाजी, नवादा और भभुआ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


आपको बता दें कि, दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में झोंके के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 


भोजपुर के पीरो में सर्वाधिक वर्षा 140.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी में शुक्रवार को 7.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।



पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 139.4 मिमी, रोहतास में 85.4 मिमी, भोजपुर के चरपोखरी में 81.2 मिमी, गयाजी के बेलागंज में 67.4 मिमी, सिवान में 60.4 मिमी, अरवल में 56.4 मिमी, बांका के कटोरिया में 52.6 मिमी, सुपौल में 46.4 मिमी, रोहतास के तिलौथू में 42.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।


वहीं बक्सर की बात करे तो सिमरी में 40.6 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 36.8 मिमी, बक्सर के नवानगर में 36.6 मिमी, मधुबनी में 34.8 मिमी, कटिहार के कोरहा में 34.2 मिमी, भोजपुर के सहर में 26.8 मिमी, बक्सर में 26.4 मिमी, सिवान के हुसैनगंज में 26.2 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 25.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।



राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


बता दें कि, भागलपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : 

76 साल का बुजुर्ग 25 साल की गर्लफ्रेंड... और दोनों खुशमिजाज... कहानी पढ़कर हो जाएंगे अचंभित https://darsh.news/news/76-saal-ka-buzurg-25-saal-ki-girlfriend-aur-dono-khushmijaz-kahani-padhkar-ho-jaenge-achambhit-979164



Scan and join

darsh news whats app qr