होली के रंग में पड़ेगा भंग, राजधानी में इस वजह से 6 हजार मुर्गियां दफनाई गई, जिला प्रशासन ने....
पटना: महज चार दिनों बाद मशहूर त्यौहार होली है और इस बीच बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में होली पर बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। राजधानी पटना के चितकोहरा स्थित कौशल नगर में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पोल्ट्री अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के मुर्गी फार्म में 6 हजार से अधिक मुर्गियां संक्रमित पाई गई जिन्हें दफना दिया गया है। मुर्गियों में संक्रमण की पुष्टि के बाद पूरे इलाको को सेनिटाईज किया गया और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
अनुसंधान केंद्र में करीब 6 हजार मुर्गियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पोल्ट्री फार्म में बिना मास्क लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आबादी वाला इलाका होने की वजह से प्रशासन सतर्क है और पटना डीएम के अदेह्स पर नगर निगम क्षेत्र में मुर्गे और मुर्गियों को बाहर से लाने और बाहर ले जाने पर रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान की 6 सदस्यीय टीम कौशल नगर स्थित पोल्ट्री अनुसंधान एवं ट्रेनिंग सेंटर पे पहुंची। जांच के दौरान मुर्गियों में संक्रमण पाए जाने के बाद सैनिटाईजेशन का काम शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें - भवन निर्माण विभाग के सचिव ने की विभाग की समीक्षा, कर्मियों को दिए तीव्र एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश...
विशेषज्ञों ने मुर्गियों में संक्रमण की पुष्टि के बाद करीब एक किलोमीटर के दायरे को इन्फेक्शन जोन घोषित किया है जबकि 9 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस एरिया बनाया है। इस क्षेत्र में अंडा, मुर्गी और चारे के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सैनिटाईजेशन प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही उपयोग की अनुमति दी जाएगी। इस मामले में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने कहा कि मामला सामने आने के बाद डेढ़ किलोमीटर के एरिया में सैनिटाईजेशन का काम शुरू हो गया। इसके बाद सर्विलांस का काम शुरू किया जायेगा और केंद्रीय जांच टीम भी पहुंची है। इसके बाद पटना जू में भी अलर्ट किया गया है और वहां आने वाले लोगों को पक्षियों के केज से 8 फूट की दुरी से देखने की अनुमति दी गई है जबकि केज के आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया है।
राजधानी पटना में मुर्गियों में संक्रमण की पुष्टि के बाद अब जिला प्रशासन ने दो महीने तक मुर्गा मुर्गी के पालन पर रोक लगा दी है। संक्रमित क्षेत्र के आसपास लोगों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई है साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बता दें कि भागलपुर, कटिहार, पटना और दरभंगा में 400 से अधिक कौवों में बर्डफ्लू की पुष्टि के बाद पोल्ट्री सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जहां संक्रमण की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें - ..तो यहां के छात्रों का करवा दिया जायेगा निकाह..., मेडिकल कॉलेज का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल...