उन्हें बिहार में रहना चाहिए लेकिन BJP..., पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर...
पटना: बिहार में सियासी उथल पुथल के बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठ कर लालू यादव बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठ गये वहीं राबड़ी देवी से जब मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई खास बात नहीं की। वहीं उन्होंने सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा कि भजपा नीतीश कुमार को बिहार से भगा रही है। उन्हें बिहार में ही रहना चाहिए। इसके अलावे राबड़ी देवी ने मीडिया से बात नहीं की और अपनी गाड़ी में बैठ कर निकल गई।
यह भी पढ़ें - पार्टी की सदस्यता लेने से पहले पॉलिटिकल एक्टिव हुए निशांत, विधायकों के साथ की बैठक और...
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद से बिहार में सियासी उथल पुथल जारी है। विपक्ष लगातार भाजपा पर निशाना साध रहा है और नीतीश कुमार साजिश के तहत दिल्ली भगा कर मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने का आरोप लगा रहा है। विपक्ष ने सीएम नीतीश के खास करीबी संजय झा और ललन सिंह पर भी भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया है वहीं जदयू के नेताओं में भी सीएम के इस निर्णय से काफी रोष है। हालांकि सीएम नीतीश ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें कहा है कि निर्णय स्वेच्छा से लिया गया है साथ ही उनकी भूमिका बदल रही है लेकिन वह काम हमेशा बिहार के लिए करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें - बाल बाल बच गए UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर में भर गया धुआं...