darsh news

14 से 17 के बीच झारखंड प्रवास पर रहेंगे भाजपा संगठन प्रभारी,विधानसभा चुनाव प्रभारी एवम सह प्रभारी...

BJP on Election Mode

प्रदेश भाजपा का सांगठनिक कार्यक्रम लगातार जारी है। अभी कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा सभी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 14जुलाई को केंद्रीय मंत्री एवम विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह जी प्रातः 9बजे सेवा विमान से रांची आयेंगे।

श्री शिवराज सिंह 11बजे पूर्वाह्न खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होकर संबोधित करेंगे। शिवराज सिंह जी 14की शाम वापस लौट जायेंगे।

16जुलाई को असम सरकार के मुख्यमंत्री और विधानसभा सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा जी का रांची आने का कार्यक्रम है।श्री विश्व शरमा 16 जुलाई को तोरपा और खूंटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

17जुलाई को संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह जी दोनो झारखंड दौरे पर रहेंगे। डॉ वाजपेई नई दिल्ली से चलकर जमशेदपुर आयेंगे और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि शिवराज जी रांची आयेंगे और हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Scan and join

darsh news whats app qr