darsh news

BJP ने जारी किया स्टार प्रचारकों की सूची, 5 CM के साथ 4 भोजपुरी स्टार भी करेंगे चुनाव प्रचार...

BJP ने जारी किया स्टार प्रचारकों की सूची, 5 CM के साथ 4 भोजपुरी स्टार भी करेंगे चुनाव प्रचार...

BJP releases list of star campaigners
BJP ने जारी किया स्टार प्रचारकों की सूची, 5 CM के साथ 4 भोजपुरी स्टार भी करेंगे चुनाव प्रचार...- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सब सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। NDA ने बुधवार से ही अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। अब भाजपा ने अपनी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन का भी नाम शामिल किया गया है। 

पांच मुख्यमंत्री और 4 भोजपुरी स्टार करेंगे चुनाव प्रचार

बिहार चुनाव के दौरान भाजपा की तरफ से पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रचार करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वकर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नाम शामिल है। इसके साथ ही चार भोजपुरी स्टार पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी चुनाव प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें    -   मोकामा सीट पर किसका चलेगा सिक्का? सूरजभान सिंह की पत्नी ने भी दाखिल किया नामांकन...

BJP के स्टार प्रचारक

  • नरेंद्र मोदी
  • जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा)
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • नितिन गडकरी
  • शिवराज सिंह चौहान
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • गिरिराज सिंह
  • योगी आदित्यनाथ
  • देवेंद्र फडणवीस
  • हिमंता बिस्वा सरमा
  • मोहन यादव
  • रेखा गुप्ता
  • स्मृति ईरानी
  • केशव प्रसाद मौर्य
  • सी.आर. पाटिल
  • दिलीप कुमार जायसवाल
  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • रेणु देवी
  • प्रेम कुमार
  • नित्यानंद राय
  • राधामोहन सिंह
  • साध्वी निरंजन ज्योति
  • सतीश चंद्र दुबे
  • राज भूषण चौधरी
  • अश्विनी कुमार चौबे
  • रवि शंकर प्रसाद
  • नंद किशोर यादव
  • राजीव प्रताप रूडी
  • संजय जायसवाल
  • विनोद तावड़े
  • बाबुलाल मरांडी
  • प्रदीप कुमार सिंह
  • गोपालजी ठाकुर
  • जनक राम
  • पवन सिंह
  • मनोज तिवारी
  • रवि किशन
  • दिनेश लाल यादव "निरहुआ"


यह भी पढ़ें    -   चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हुई खेसारी की पत्नी, अब ऐसे चमकाएंगे लालू की लालटेन...


Scan and join

darsh news whats app qr