दरभंगा में टला बड़ा हादसा, साप्ताहिक हाट में हुआ जबरदस्त विस्फोट फिर तो...

दरभंगा: दरभंगा में बुधवार को एक बड़ी घटना घटने से बच गई। हालांकि इस 6 व्यक्ति जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जख्मियों में से 3 की हालत गंभीर है जबकि अन्य की स्थिति स्थिर है। घटना दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के उसमामाठ गांव की है जहां साप्ताहिक हाट बाजार में अचानक एक गैस सिलिंडर विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि सिलिंडर करीब 30 फीट हवा में उछल गया वहीं आसपास मौजूद 6 लोग जख्मी हो गये।

यह भी पढ़ें     -    राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं करने वाले 3 विधायकों पर कांग्रेस ने कर दी बड़ी कार्रवाई, एक ने तो प्रदेश अध्यक्ष पर ही...

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि साप्ताहिक हाट बाजार में काफी चहल पहल थी। इसी दौरान 5 लीटर वाले गैस सिलिंडर पर एक व्यक्ति कचरी, झिल्ली जैसे खाद्य पदार्थ बना कर बेचने के लिए अपनी दुकान खोली ही थी कि करीब 20 मिनट बाद उसका सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतनी तेज थी कि गैस सिलिंडर करीब 30 फीट ऊपर हवा में चला गया और फिर जमीन पर गिरा वहीं आसपास के पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना में 6 व्यक्ति जख्मी हो गए जिनमे से 3 की हालत गंभीर है। घायलों की पहचान डोमनी देवी, राजू स्साह, चंदन, लालू साह, इंद्रा कुमारी और अनीता देवी के रूप में की गई।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए दरभंगा के DMCH में पहुँचाया गया जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के करीब एक घंटे बाद तक मौके पर पुलिस के नहीं पहुँचने से लोगों में आक्रोश देखा गया। फ़िलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है।

यह भी पढ़ें     -    हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों को डिप्टी सीएम की दो टूक, कहा इस समय से पहले लौट आयें वरना काम करने के लायक नहीं रहेंगे...

दरभंगा से तुलसी झा की रिपोर्ट


Scan and join