darsh news

पटना में खून का रिश्ता शर्मसार! बेटे ने ही उतारा पिता को मौत के घाट

Blood ties shamed in Patna

कभी जिन हाथों ने पालना झुलाया, उन्हीं हाथों पर लाठी-डंडे बरसाकर जान ले लेना… यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गहरी चेतावनी है। राजधानी पटना से सामने आया यह मामला रिश्तों के टूटते भरोसे और बढ़ती हिंसा की भयावह तस्वीर दिखाता है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। ताजा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्जी पुल कोठिया मोड़ के पास का है। यहां रहने वाले 60 वर्षीय मो जुम्मन मियां की उनके ही बेटे खालिद ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

यह भी पढ़ें: PMCH में भर्ती सांसद पप्पू यादव की सेहत पर अस्पताल प्रशासन ने दिया ताजा अपडेट।

आरोप है कि इसी दौरान खालिद ने गुस्से में आकर अपने पिता पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मो जुम्मन मियां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर लॉ एंड ऑर्डर एएसपी दिव्यांजली जायसवाल भी पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी बेटे खालिद को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: कटिहार में बच्चों के निवाले पर डाका! स्कूल से चावल चोरी का वीडियो वायरल, गुरुजी पर गिरी गाज

एएसपी दिव्यांजली जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर रिश्तों में इतनी कड़वाहट क्यों बढ़ रही है। जरूरत है संवाद, संयम और समझदारी की, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।


Scan and join

darsh news whats app qr