darsh news

नहीं रहे बॉलीवुड के 'ही मैन', शोक में डूबा बॉलीवुड...

नहीं रहे बॉलीवुड के 'ही मैन', शोक में डूबा बॉलीवुड...

Bollywood's 'He Man' is no more
नहीं रहे बॉलीवुड के 'ही मैन', शोक में डूबा बॉलीवुड...- फोटो : Darsh News

पटना: बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र का निधन सोमवार को हो गया। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कई दिन तक हॉस्पिटल में रहने के बाद बीते 12 नवम्बर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किये गए थे। हालांकि वे अपने घर पर जरुर थे लेकिन लगातार डॉक्टरो की निगरानी में चल रहे थे। 

धर्मेंद्र के निधन पर बॉलीवुड शोक की लहर में डूब गया। बॉलीवुड के महानायक अमिताब बच्चन समेत कई बॉलीवुड हस्ती पहुंच कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरा देओल परिवार और सिनेमा जगत के अन्य कलाकार भी नजर आये। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया। जानकारी मिल रही है कि धर्मेन्द्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी। 

यह भी पढ़ें       -      बिहार की फिल्म नीति से आकर्षित हो रहे फिल्म मेकर्स, IFFI में बना आकर्षण का केंद्र

बता दें कि धर्मेन्द्र पिछले एक महीने से सांस संबंधी समस्या से जूझ रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्थिति नाजुक होने के बाद उन्हें ICU में भी रखा गया था लेकिन जब स्थिति सामान्य होने लगी थी तब डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया था जिसके बाद से वे जुहू स्थित अपने आवास पर थे। हालांकि वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थे और उनका इलाज चल रहा था। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र का जाना फिल्म जगत समेत पुरे देश को शोक में डूबा दिया है। उनके चाहने वाले शोक में डूब गए। 

यह भी पढ़ें       -      पाकिस्तान का सिंध प्रांत भी हो सकता है भारत..., रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा 'सीमा का क्या है...'


Scan and join

darsh news whats app qr