darsh news

होली के लिए बस से आ रहे थे घर रास्ते में ही..., लुधियाना से दरभंगा आ रही बस पलटी, 6 की...

bus accident lucknow

लखनऊ: होली का पर्व अब नजदीक आ गया है और दूसरे राज्यों में रह रहे लोग अब वापस अपने घरों की तरफ रवाना होने लगे हैं। दूसरे राज्यों से बिहार आने वाली सभी ट्रेनों में टिकट फुल होने की वजह से लोग बसों से यात्रा भी कर रह हैं। इसी यात्रा के दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के समीप बड़ा हादसा हुआ है जिसमें 6 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। वहीं बताया जा रहा है कि 16 अन्य यात्री जख्मी हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज के खेमा खेड़ा गांव के समीप की है जहां पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा आ रही अनियंत्रित हो कर बस पलट गई जिसमें 6 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं किसी राहगीर की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य जख्मी हैं।

यह भी पढ़ें     -    तेजस्वी यादव ने सरकार पर उठाये सवाल तो डिप्टी सीएम ने पूछ लिया 'अब तक आपने...'

घटना की सूचना पर जिलाधिकारी विशाख जी, पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की हालत की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन से सभी घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया और उचित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि बस पंजाब के लुधियान से बिहार के दरभंगा आ रही थी जो सोमवार के दिन करीब साढ़े तीन बजे के आसपास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलट गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बस के ड्राईवर को नींद आ गई थी जिसकी वजह से तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित हो कर पलट गई।

यह भी पढ़ें     -    पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी को राज्यसभा भेजेगी RJD? भाई वीरेंद्र ने किया इशारा और कहा 'ओवैसी तथा मायावती..'


Scan and join

darsh news whats app qr