darsh news

कैमूर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, पुलिस ने क्लीनिक को किया सील...

मोहनिया नगर के दुर्गावती सर्विस रोड में फर्जी तरीके से चल रहे मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हालांकि बच्चा अभी खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Camoor mein jholachhap doctor ki laparvahi se garbhvati mahi
लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत- फोटो : Darsh News

Kaimur : कैमूर जिले में चल रहे फर्जी नर्सिंग होम में आए दिन गर्भवती महिलाओं के मौत का मामला सामने आता है, उसके बाद भी स्वास्थ विभाग कुंभकर्णी निंद सोता रहता है। जब घटना होता है तो जांच होती है फिर सब अस्थिर हो जाती हैं। आपको बता दें कि, झोला छाप डॉक्टरों की बल्ले बल्ले है और लोग उनका शिकार होकर जान गवा रहे हैं। ऐसा एक बार नहीं कई बार जिले में हो चुकी है। बता दें कि, झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से मरीजों की मौत हो गया है।


आपको बता दे कि, ताजा मामला आज यानि बुधवार की है, जहां मोहनिया नगर के दुर्गावती सर्विस रोड में फर्जी तरीके से चल रहे मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हालांकि बच्चा अभी खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृतक महिला की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव निवासी चंदन सिंह की पत्नी श्वेता सिंह के रूप हुई है।


वहीं, महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने दुर्गावती सर्विस सड़क को जाम कर दिया। घटना के बाद फर्जी अस्पताल के झोलाछाप चिकित्सक और स्टाफ मौके से फरार हो गए हैं।


बता दें कि, महिला का पति चंदन सिंह और मोहनिया जिप सदस्य गीता पासी ने बताया कि, रात्रि में श्वेता सिंह की तबियत बिगड़ी जो गर्भवती थी। जिसके बाद मोहनिया के मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पानी चढ़ाने के बाद बोला गया कि, बच्चा उल्टा है। क्योंकि रिपोर्ट जो है गलत है। जिसके बाद कहा गया कि, आपसे ठीक होगा तो इलाज किजिए नहीं तो हम कहीं और ले जाएंगे। जिसके बाद चिकित्सक ने ऑपरेशन करके बच्चे को बाहर निकाला और महिला को टांका दे दिया। उसी समय महिला की हालत खराब हो गई।

वहीं रात में उसका पल्स गिरने लगा तो डॉक्टर को बोला गया जहां उन्होंने कहा कि ठीक है सब, जिसके बाद पीड़ित रात भर का जागा रहा। पति ने बताया कि, 3 बजे सुबह बगल के दुकान पर चाय पीने चला गया। जब 20 मिनट बाद लौटा तो आवाज देना शुरू किया। लेकिन अस्पताल के सभी कर्मी फरार थे। जब आभास हुआ कि, श्वेता सिंह की मौत हो गई है। इसके बाद मृतक के पति ने परिवार को सूचना दिया और पुलिस को सूचना दिया। उन्होंने कैमूर जिलाधिकारी से ऐसे फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग किया है।


सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा अस्पताल को सील किया गया है। इस दौरान मौके पर मोहनिया अंचलाधिकारी पुष्पलता कुमारी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहीं।


सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि, फर्जी अस्पतालों के संचालन की सूची जिला से मांगी गई है। कार्यवाही के लिए बोला है सबकी जांच की जाएगी और सभी फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई किया जाएगा।


इस मामले पर कैमूर सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने बताया कि, मामला मोहनिया में हुआ है। जहां एक फर्जी डॉक्टर की लापरवाही की वजह से महिला की मौत हो गई है। फिलहाल, अस्पताल को शील कर दिया गया है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील किया है कि हमारे अस्पतालों में काफी संख्या में एंबुलेंस की सुविधाएं है अगर आपको तख़लीफ़ है तो स्थानीय अस्पताल जाए या 102 पर कॉल करें।




कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट


ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Sansad-Pappu-Yadav-ka-Union-Territory-Bill-par-bada-bayaan-kaha-Prasiddh-mudda-bharkane-ki-koshish-408919

Scan and join

darsh news whats app qr