darsh news

NEET छात्रा मामले में CBI ने महिला पुलिस अधिकारी से 3 घंटे की पूछताछ, अब आगे क्या होगा...

cbi interogates police officer

पटना: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में अब CBI ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है। सबसे पहले पटना पुलिस से केस हैण्डओवर लेने के बाद CBI ने हॉस्टल की जांच की उसके बाद जहानाबाद भी गई और परिजनों समेत कई लोगों से पूछताछ की। अब CBI की राडार पर पटना पुलिस के अधिकारी और कर्मी भी आ गए हैं। सोमवार को टीम ने चित्रगुप्त नगर थाना की महिला दारोगा रीना कुमारी से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें     -      अब एक-दूसरे से सीखेंगे पैक्स, सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं प्रबंधकों...

CBI ने पटना में स्थित कार्यालय में महिला दारोगा रीना कुमारी से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एजेंसी चित्रगुप्त नगर थाना के साथ ही कदमकुआं थाना के भी कुछ पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। बता दें कि बीते 6 जनवरी को शंभू गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी जिसका इलाज के दौरान 11 जनवरी को मौत हो गई। इस दौरान छात्रा के परिजनों ने हैवानियत का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने इस आरोप से इंकार कर दिया था। बाद में छात्रा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद पुलिस की खूब किरकिरी हुई और SIT गठित की गई थी। SIT जांच में भी कोई रिजल्ट नहीं मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CBI को जांच दे दिया है।

यह भी पढ़ें     -      नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी बन गए प्रोफेसर, अब इस कॉलेज में पढ़ाएंगे राजनीति शास्त्र


Scan and join

darsh news whats app qr