भाजपा का भव्य अभिनंदन सह मिलन कार्यक्रम आज (30 अगस्त) को, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन हजारों समर्थकों के साथ होंगे भाजपा में शामिल....

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में आज (30 अगस्त 2024) को अपराह्न 2 बजे से प्रदेश भाजपा द्वारा गोलचक्कर मैदान ,धुर्वा में भव्य अभिनंदन एवम मिलन कार्यक्रम आयोजित है।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर श्री चंपाई सोरेन जी अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी एवम असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत विश्व शरमा सहित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित प्रदेश के पदाधिकारी,नेतागण, शामिल होंगे।