पटना: ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में इंधन की किल्लत है। बिहार समेत भारत में भी रसोई गैस की कमी का मामला सामने आ रहा है। रसोई गैस की किल्लत के बीच केंद्र की सरकार ने कमर्शियल गैस की बिक्री पर रोक लगा दी वहीं गैस की कालाबाजारी पर भी रोक लगाई  जिसके बाद कई जगहों पर लोगों को काफी परेशानी भी हुई। खास कर यह परेशानी घर से बाहर रह रहे छात्रों और काम करने वाले लोगों समेत बाहर रह कर काम करने वाले छोटे परिवारों को हो रही है। इस परेशानी को देखते हुए भारत गैस ने 5 किलो वाले छोटे एलपीजी गैस सिलिंडर की बिक्री की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें   -    CM नीतीश ने सोचा भवन निर्माण विभाग ने कर दिखाया, इस दो इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला CIDC विश्वकर्मा अवार्ड

राजधानी पटना में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को छोटे गैस सिलिंडर की बिक्री का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गैस की कमी और सप्लाई में देरी होने की वजह से छोटे परिवार और छात्र-मजदूरों को राहत मिलेगी। इसके बिक्री का अभियान राजधानी पटना में चलाया जा रहा है जहां से कोई भी व्यक्ति अपना वैध पहचान पत्र दिखा कर ले सकेंगे, इसके लिए किसी अपना आवास का प्रूफ नहीं देना पड़ेगा। इससे उन लोगों को खास राहत मिलेगी जो अस्थायी रूप से शहर में रह रहे हैं और पारंपरिक गैस कनेक्शन लेने में कठिनाई हो रही है। पटना जिलाधिकारी ने कहा कि राजधानी पटना में भारत पेट्रोलियम से जुड़े एजेंसी चार जगहों पर शिविर लगा कर छोटे सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें   -    MLC उपचुनाव के लिए राजद ने कर दी उम्मीदवार की घोषणा, NDA की तरफ से...