सीएम के पहुँचने से पहले हेलिपैड पर पहुंचा सांढ, बेगूसराय में सुरक्षा में दिखी भारी चूक...
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज अंतिम दिन है और आज सीएम नीतीश बेगूसराय के साथ ही शेखपुरा पहुंचेंगे और वहां के लोगों सौगात देने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम के बेगूसराय पहुँचने से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई जब उनके हेलीकॉप्टर के लिए बनाये गए हेलिपैड पर अचानक एक सांढ घुस गया। पुलिसकर्मियों ने जब उसे निकालने की कोशिश की तो उल्टे उसने ही पुलिस वालों को दौड़ा दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखे जबकि पीछे पीछे सांढ भी दौड़ लगा रहा था, इसके साथ ही कुछ पुलिसकर्मी पास में खड़े फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए।
यह भी पढ़ें - बिहार को मिला नया राज्यपाल: सैयद अता हसनैन ने ली शपथ, बने 43वें गवर्नर
सांढ की वजह से मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा वहीं उसे बाहर निकालने के ली एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी से खदेड़ा गया तब जा कर काफी मशक्कत के बाद बैल को बाहर निकाला जा सका। बता दें कि सीएम नीतीश अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण का आज अंतिम दिन है। सीएम आज बेगूसराय में 109 करोड़ रूपये की लागत वाली 189 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे जबकि 165 करोड़ रूपये की लागत वाली 211 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं बेगूसराय के बाद शेखपुरा में सीएम १४४ करोड़ रूपये की लागत वाली 120 योजनाओं का शिलान्यास और 62 करोड़ रूपये की लागत वाली 196 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दोनों जगहों पर सीएम नीतीश विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।
यह भी पढ़ें - एक लाख रोजगार और युवाओं की वापसी: बिहार में बनने जा रही हाईटेक सिटी