darsh news

JDU नेता की मां को श्रद्धांजलि देने CM नीतीश नालंदा के हरनौत पहुंचे..

CM Nitish reached Harnaut in Nalanda to pay tribute to JDU l

Patna- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिला के हरनौत पहुंचे. यहां जदयू के प्रदेश महासचिव संजय कांत सिन्हा के आवास पर जाकर उनकी माताजी स्व० पार्वती देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० पार्वती देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। इस अवसर पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद रविन्द्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक ई० सुनील, पूर्व विधायक चन्द्रसेन कुमार, जदयू नेता ई० अशोक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Scan and join

darsh news whats app qr