राजधानी पटना में आधी आबादी को साधेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मंच पर मौजूद हैं...
राजधानी पटना में आधी आबादी को साधेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मंच पर मौजूद हैं...

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी जमीन मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं का लगातार बिहार दौरा हो रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज बिहार दौरा पर आई हैं। बिहार आगमन के बाद प्रियंका राजधानी पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने शक्ति अधिकार कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद करेंगी और उनके लिए कई घोषणाएं भी करेंगी।
यह भी पढ़ें - कम शब्दों में ही CM नीतीश ने लालू पर किया बड़ा हमला, कहा 'महिलाओं से भी की खास अपील..'
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में महिलाएं पटना पहुंची हैं। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस महिला कमिटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी मौजूद हैं साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत बिहार के अन्य बड़े चेहरे शामिल हैं। बता दें कि बिहार चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए नेता लगातार दौरे और कवायद कर रहे हैं। एक तरफ जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं को साधने में जुटे हैं तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी अब आधी आबादी को साधने के लिए बिहार पहुंची हैं। प्रियंका गांधी पहले पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शक्ति अधिकार कार्यक्रम में शामिल होंगी तो दूसरी तरफ वे मोतिहारी में भी क कार्यक्रम में शामिल हो कर महिलाओं को सधेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार भर से पहुंची महिलाओं में भी काफी जोश है और महिलाएं कुछ नया की उम्मीद कर रही हैं।
यह भी पढ़ें - 'आपका भाई मोदी-नीतीश हमेशा तैयार है...' PM ने बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में भेजे...