दानापुर मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने किया 80 कर्मचारियों को पुरस्कृत, कहा- देश के नवनिर्माण में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका...

Patna : दानापुर मुख्यालय स्थित रेल अधिकारी क्लब में 69 वां रेल सप्ताह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी और अध्यक्षा शालिनी चौधरी दानापुर महिला कल्याण संगठन के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जयंत कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि, 69वां रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। जैसा कि, आप सब जानते हैं 16 अप्रैल 1853 को बम्बई से थाने के बीच शुरू हुई एक छोटी सी यात्रा, विश्व के विशालतम संगठनों में शुमार भारतीय रेल के रूप में हमारे सामने है। हम समारोह के माध्यम से उस यादगार क्षण और इस गौरवशाली विकास यात्रा को याद करते हैं। हमें गर्व है कि, हम सब इस समृद्ध परम्परा की वर्तमान कड़ी है। जैसा कि, आपको मामूल है कि प्रतिवर्ष आपकी निष्ठा, अनुकरणीय कर्तव्यपालन एवं प्रशंसनीय कार्यों के परिणामस्वरूप मंडल स्तर पर आपको पुरस्कृत करने का यह एक प्रयास है।
देश के नवनिर्माण में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। दानापुर मंडल भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण मंडल है जो अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाए हुए है। दानापुर मंडल अटूट प्रतिबद्धता के साथ समेकित प्रयास से यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधापूर्ण यात्रा हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। इस प्रयास में आप सभी का योगदान सराहनीय रहा है।
वहीं, प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय रेल के स्टेशनों के पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशीला रखी। जिनमें दानापुर मंडल के 20 स्टेशनों को भी शामिल किया गया है। जिसकी लागत खर्च लगभग 350 करोड रूपये है। जयंत कुमार चौधरी ने दानापुर मंडल की महत्वपूर्ण उपलब्ध्यिों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, दानापुर मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष के दौरान यात्री किराया, माल भाड़ा एवं अन्य कोचिंग आय से होने वाली आय में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे कुल 1700 करोड़ रू. की आय हुई है तथा स्कैप की बिक्री से लगभग 48 करोड़ मूल्य की आय प्राप्त हुई है।
किउल-गया सेक्शन लाइन का दोहरीकरण का कार्य पूरा किया गया।
करनौती स्टेशन से बख्तियारपुर लिंक केविन स्टेशन के बीच लगभग 4.2 किलोमीटर लंबी रेल ओवर रेल (ROR) का निर्माण किया गया। किउल और बड़हिया के बीच अशोकधाम में ब्लॉक स्टेशन स्थापित किया गया जिसमें इलेट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की व्यवस्था भी स्थापित की गई है। पटना जंक्शन प्लेटफार्म सं. 1 पर एक आरपीएफ ऑफिस एवं बैरक का निर्माण किया गया। स्वदेश में निर्मित विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेल की पहचान बन रही है। हमें गर्व है कि कई वंदे भारत ट्रेन एवं 01 नमो भारत ट्रेन की सौगात दानापुर मंडल को मिली है और इसका संचालन एवं अनुरक्षण मंडल द्वारा किया जा रहा है।
बता दें कि, महत्वपूर्ण त्योहारों जैसे कि दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ में और समर होलीडे सीजन में यात्रियों के भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु 10,6,65 पूजा स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाई गई। इस्लामपुर-नटेसर सेक्शन के बीच सेक्शलन स्पीड को 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रतिघंटा किया गया जिससे परिचालन एवं समय पालन में अतिरिक्त सुधार हुआ है।
दानापुर मंडल के इतिहास में पहली बार दो लोडेड माल गाड़ियों (Loaded Long Haul) को एक साथ जोड़कर रक्सौल के लिए चलाया गया।
तीन खाली मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर Anaconda नामक मालगाड़ी एनटीपीसी बाढ़ से धनबाद मंडल के लिए चलाई गई। सभी स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों के सौंदर्गीकरण, हरित पर्यावरण एवं शुद्ध और स्वच्छ वातावरण हेतु पूरे मंडल में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष में लगभग 91,500 वृक्ष लगाये गये हैं।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन आहत के तहत 87 बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाया गया तथा कुल 25 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। प्रतिकूल भौगोलिक तथा दुर्घटना वाले स्थानों पर तत्काल राहत व बचाव कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराये जाने हेतु 02 ड्रोन को दुर्घटना राहत गाड़ी में शामिल किया गया है। पिछले वर्ष मंडल में कुल 811 कर्मचारियों को पदोन्नति तथा 5150 कर्मचारियों को एमएसीपी के तहत वित्तीय उन्नयन का लाभ प्रदान किया गया। गंभीर बीमारी या आकस्मिक दुर्घटना के मामले में कर्मचारी कल्याण कोष से कुल 112 कर्मचारियों को 25,80,000/- (पचीस लाख अस्सी हजार रूपये) की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
मंडल में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु जगजीवन स्टेडियम के नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसपर अनुमानित लागत 6 करोड़ है। इसके साथ ही वी एन शर्मा इंस्टीच्यूट ग्राउंड का नवीकरण एवं लाईटिंग की व्यवस्था कर फुटबॉल, किकेट एवं वॉलीबॉल खेलों के लिए उपयुक्त बनाया गया तथा हाल ही में एक नया बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन भी किया गया।
कर्मचारियों तथा उनके परिजनों की समाजिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए ए सी घोष सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
मंडल में विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ स्काउट्स एण्ड गाईड्स के बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। मंडल खेल-कूद, सांस्कृतिक संगठनों द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान दिया जा रहा है, साथ ही इसके अलावा मंडल के विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकलाप और प्रगति में ECREU, SC/ST/OBC Association एवं अन्य संगठनों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है, जिनसे मंडल में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, इन सभी का योगदान बेहद प्रशंसनीय है।
मंडल के विभिन्न विभागों को विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों के लिए 69 वॉ रेल सप्ताह समारोह में महाप्रबन्धक महोदय द्वारा 10 शील्ड प्रदान किए गए। यह इस मंडल के लिए गर्व की बात है। उपरोक्त उपलिब्धयों के अलावे आज मंडल के 80 कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इसका अर्थ यह कदापि नहीं है कि शेष कर्मियों के कार्य तथा योगदान किसी प्रकार कम है। सच तो यह है कि आप सबने बहुत अच्छा काम किया है। इस अवसर पर मंडल के सभी शाखा अधिकारी एवं ई.सी.आर .इ .यू.के महासचिव इत्यादि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्री अतुल कुमार,वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी ने किया।
दानापुर से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट