darsh news

दानापुर में छात्रा की हुई हत्या या उसने की आत्महत्या? SSP ने कहा 'अभी तो...'

danapur student case

पटना: राजधानी पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं था इस बीच एक और मामला सामने आया है। दरअसल गुरुवार को राजधानी पटना के दानापुर इलाके में एक छात्रा की कोचिंग के छत से गिर कर मौत हो गई जिसके बाद इस मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद परिजन समेत अन्य लोगों ने आक्रोशित हो कर जम कर हंगामा किया तथा हैवानियत के बाद हत्या का आरोप लगा कर मामले की छानबीन करने की पुलिस से मांग की। अब इस मामले में पटना पुलिस काफी संजीदगी बरतते हुए कार्रवाई में जुट गई है।

मामले को लेकर पटना के एसएसपी ने शुक्रवार को मृतिका के परिजनों से भी मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं इस मामले में एसएसपी कुछ भी बयान देने से बचते दिखे लेकिन उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परिजनों के आवेदन के आधार पर हत्या और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज की गई है। इसके साथ ही मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। एसएसपी ने कहा कि FSL की टीम ने भी जांच की है और उसके रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें     -      तो जेल से कब बाहर आयेंगे पप्पू यादव? कोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी मामलों में...

इस दौरान SSP ने सीसीटीवी फूटेज में पुलिसकर्मी के सामने छात्रा के गिरने के सवाल पर कहा कि मामले में मौके पर मौजूद लोगों समेत अन्य सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी में पुलिसकर्मी की मौजूदगी को लेकर SSP ने कहा कि छात्रा जहां से गिरी है और पुलिसकर्मी जहां खड़े हैं उसमें काफी अंतर है, आसपास के सीसीटीवी फूटेज को भी खंगाला जा रहा है। पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कहना मुनासिब होगा। उन्होंने किसी को हिरासत में लिए जाने के सवाल से इंकार करते हुए कहा कि अभी लोगों से पूछताछ की जा रही है साथ ही रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हत्या या आत्महत्या के सवाल पर भी कुछ कहने बचते हुए रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा करने की बात कही।

यह भी पढ़ें     -      जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर को अपराधियों ने देहरादून में भूना, संभलने से पहले ही...

दानापुर से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr