darsh news

दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, लाल किला इलाके में खास ध्यान...

delhi me attack ki input

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। सुरक्षा एजेंसियों को एक बार फिर लाल किला के सामने धमाके की साजिश का इनपुट मिली है जिसके बाद दिल्ली पुलिस समेत और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। इनपुट मिली है कि लश्कर ए तैयबा भारत की राजधानी दिल्ली में हमले की साजिश रच रहा है। सूचना के अनुसार आतंकी संगठन चांदनी चौक इलाके में मंदिर समेत कई देश के कई अन्य धार्मिक स्थलों पर आतंकी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में है।

एक अधिकारी के अनुसार, ख़ुफ़िया जानकारी मिली है कि दिल्ली में आतंकी खतरे का इशारा है। इस इनपुट के बाद दिल्ली के खास धार्मिक और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसियों ने इशारा किया है कि पाकिस्तान के संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कथित तौर पर भारत के खास धार्मिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों को टारगेट किया है और इन जगहों पर धमाके कर सकता है। इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई है और दिल्ली के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है इसके साथ ही इनपुट को भी वेरीफाई किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   -    CM नीतीश ने इन किसानों के खाते में भेजा 100 करोड़, कहा राशि का उपयोग कर सकते हैं इस काम में...

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कथित तौर पर 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में धमाके के बदले की भावना से जुड़ा है। इनपुट के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और सीसीटीवी मॉनिटरिंग के साथ ही वाहन जांच समेत अन्य तरह से सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें   -    IGIMS में और भी बेहतर होंगी सुविधाएं, 12 बेड के नए अस्पताल भवन का CM ने किया निरीक्षण...


Scan and join

darsh news whats app qr