darsh news

लखीसराय में डिप्टी CM विजय सिन्हा की गाड़ी पर हमला, हमलावरों ने घेर कर फेंका...

लखीसराय में डिप्टी CM विजय सिन्हा की गाड़ी पर हमला, हमलावरों ने घेर कर फेंका...

Deputy CM Vijay Sinha's car attacked in Lakhisarai
लखीसराय में डिप्टी CM विजय सिन्हा की गाड़ी पर हमला, हमलावरों ने घेर कर फेंका...- फोटो : Darsh News

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है। लखीसराय में पीला चरण के मतदान के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला किया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा की कार पर लखीसराय में हमला हुआ है। मामले में राजद समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लखीसराय में विजय सिन्हा के कार को घेर कर कुछ लोगों ने चप्पल फेंकी और मुर्दाबाद के नारे लगाये।

यह भी पढ़ें    -    मतदान के बीच अररिया में गरजे PM मोदी, विपक्ष पर जम कर बरसे...

अपने ऊपर हुए हमले का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि हार के डर की वजह से राजद के गुंडों ने हमला किया है। बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बन रही है और सरकार गठन के बाद इनके छतों पर बुलडोजर चलाया जायेगा। विजय सिन्हा ने कहा कि राजद के गुंडे मुझे गांव में नहीं घुसने दे रहे हैं, मेरे पोलिंग एजेंट को वोट डालने नहीं दिया साथ ही उन्हें भगा दिया। खोरियारी गांव के बूथ नंबर 404 और 405 पर गुंडागर्दी की जा रही है। 

विजय सिन्हा की गाड़ी पर हमला के बाद गोबर के निशान

बताया जा रहा है कि भारी संख्या में लोगों ने विजय सिन्हा को रोक लिया और मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस दौरान विजय सिन्हा ने कहा कि हमलोग जीत रहे हैं, विजय सिन्हा जीत रहा है। ये लोग राजद समाज का गुंडा है, अच्छे लोगों को भी वोट नहीं देने दिया है। विजय सिन्हा इनके छत पर बुलडोजर चलाएगा। ये लोग अभी सत्ता में नहीं आया है फिर भी इस तरह से गुंडागर्दी कर रहा है। हमारे पिछड़े और अति पिछड़े समाज के लोगों को वोट नहीं देने दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के गुंडों ने उनकी गाड़ी रोक कर उस पर पत्थर और गोबर फेंका।

यह भी पढ़ें    -    अनंत सिंह या सूरजभान की पत्नी वीना देवी? पढ़ें, कौन हैं लोगों की पसंद किस आधार पर लोग कर रहे मतदान?


Scan and join

darsh news whats app qr