darsh news

दिलीप जायसवाल ने कहा" भगवान श्री राम और माता सीता NDA को दो तिहाई से अधिक बहुमत से जिताएंगे, तेजस्वी और राहुल को कहा-...

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को महज कुछ महीने ही बचे हैं। उससे पहले सियासी पार्टियां अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में नालंदा के ऐतिहासिक शहर राजगीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा दक्षिण बिहार बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत एक दिवसीय

"Dileep Jaysawal ne kaha" Bhagwan Shri Ram aur Mata Sita NDA
बिहार विधानसभा चुनाव पर दिलीप जायसवाल का बयान- फोटो : Darsh News

Nalanda : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को महज कुछ महीने ही बचे हैं। उससे पहले सियासी पार्टियां अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में नालंदा के ऐतिहासिक शहर राजगीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा दक्षिण बिहार बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। इस मौके पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बैठक में शामिल होने पहुंचे। उससे पूर्व उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि, आगामी विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में एक बार फिर एनडीए (NDA) की सरकार बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि, एनडीए को दो तिहाई से अधिक बहुमत मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि "भगवान श्रीराम और माता सीता एनडीए की नैया पार लगाएंगे। 

"राजगीर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, अच्छी बात है तेजस्वी यादव भगवान श्रीराम की शरण में जा रहे हैं वह सनातनी हैं, और चुनाव के समय सभी अपने-अपने तरीकों से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता एनडीए के पक्ष में खड़ी है।" राजगीर में आयोजित इस कार्यशाला में दक्षिण बिहार के कुल 20 जिले के 102 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह ने भी तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, "अगर तेजस्वी जी वास्तव में भगवान की शरण में जा रहे हैं, तो उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और झूठे दावों से भी पीछे हट जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, "सिर्फ तेजस्वी ही नहीं, राहुल गांधी को भी भगवान श्रीराम की शरण में जाना चाहिए...




नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr