darsh news

दिल्ली, नेपाल और बंगाल से बिहार लाई गई थीं नाबालिग लड़कियां, रात में कराया जाता था सभी लड़कियों से...

Dilli, Nepal aur Bengal se Bihar lai gai thi naabalig ladkiy

Chhapra : सारण पुलिस द्वारा इन दिनों आवाज दो नाम से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आर्केस्ट्रा संचालकों के द्वारा जबरन नाबालिक लड़कियों से नृत्य करवाना और उनका शारीरिक शोषण को लेकर विशेष छापामारी अभियान शुरू किया गया है। प्रियंक कानूनगो, सदस्य राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पत्र के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एकमा थानान्तर्गत आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। इस दौरान जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 06 नाबालिग (जिनमें बिहार-03, दिल्ली-01, नेपाल-01 और पं. बंगाल-01) लड़कियों को मुक्त कराया गया है। 


इस संबंध में एकमा थाना कांड सं0-256/25, दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ. कुमार आशीष के निर्देशन में मई-2024 से अब तक सारण जिलान्तर्गत कुल 194 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराकर 24 कांड दर्ज करते हुए 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी की जा रही है।


छपरा से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट




Scan and join

darsh news whats app qr