दो जहाजों ने पार कर लिया है स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज, अब देश में दूर होगी LPG की किल्लत...
ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग के बीच भारत में इन दिनों LPG गैस के किल्लत की बात सामने आ रही है। गैस के किल्लत की खबरों के बीच अब एक राहत वाली बात सामने आई है। ईरान के स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में युद्ध की वजह से जहाजों की आवाजाही पर ईरान के प्रतिबंध के बावजूद दो जहाज भारत के लिए वहां से निकली हैं। बताया जा रहा है कि इन जहाजों पर LPG लोड है जो 16 और 17 मार्च को गुजरात के बंदरगाह पर पहुंच जायेंगे। भारत आ रहे LPG के इस खेप से किल्लत में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
केंद्र सरकार के शिपिंग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत के झंडे वाले दो जहाज शिवालिक और नंदा देवी एलपीजी लेकर भारत आ रहे हैं। इन जहाजों ने देर रात या आज सुबह के शुरुआती घंटों में सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पार कर लिया है और अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। इन जहाजों में 92700 मीट्रिक टन एलपीजी है जो गुजरात के बंदरगाहों पर उतारे जायेंगे। शिपिंग कंपनी के अधिकारी के अनुसार शिवालिक जहाज 16 मार्च को मुंद्रा बंदरगाह पहुंचेगा जबकि नंदा देवी को 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें - नहीं रुकेगा बच्चों का मध्याह्न भोजन, निदेशक ने कहा 'MDM के लिए हर हाल में...'
सरकार की तरफ से यह भी जानकारी दी गई कि फ़िलहाल फारस की कड़ी क्षेत्र में 24 भारतीय जहाज मौजूद थे जिनमे से दो भारत की तरफ आ चुके हैं जबकि 22 अभी भी उधर ही बचे हैं। इन जहाजों में कुल 611 भारतीय नाविक काम कर रहे हैं और सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य रूप से देश में प्रतिदिन 75 से 76 लाख गैस बुकिंग होती थी वहीं अब पैनिक सिचुएशन की वजह से बढ़ कर 88 लाख पहुंच गई है। सरकार लगातार स्थिति पर नजर बांये हुए ताकि गैस की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि देश में कच्चे तेल की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी रिफाइनरी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। देश में डीजल पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और देश में इनके पर्याप्त भंडार मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें - 51 नहीं 44: मंत्री अशोक चौधरी ने बताई निशांत की सही उम्र, कहा 'गलत जन्मतिथि...'