darsh news

दिल्ली में 5 हजार करोड़ का ड्रग्स जब्त, कांग्रेस कनेक्शन से गरमाई राजनीति

Drugs worth Rs 5 thousand crore seized in Delhi, politics he

New Delhi : ड्रग्स की बहुत बड़ी खेप जब्त की गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा महिपालपुर से बरामद 550 किलोग्राम कोकीन की कीमत 5 हजार करोड़ से ज्यादा है। इस काले कारोबार में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तुषार गोयल, भरत कुमार जैन, औरंगजेब सिद्दीकी, हिमांशु कुमार शामिल हैं। ड्रग तस्करी का मास्टरमाइंड तुषार गोयल है। ऐसा बताया जा रहा है तुषार कांग्रेस का नेता है, जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है।

दिल्ली में कैसे होती थी सप्लाई?

रिपोर्ट्स के अनुसार ड्रग्स मध्य एशियाई देशों से होकर मुंबई के बंदरगाह तक पहुंचते थे। वहां से दिल्ली लाया गया था। पुलिस ने गिरोह के महिपालपुर स्थित गोदाम से 550 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिससे 50 लाख डोज बनाई जाती थी। तस्कर यह खेप दीपावली से पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों तक पहुंचाना चाहते थे।

खुद को कांग्रेस की RTI सेल का पूर्व हेड बताया

तुषार गोयल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने चौंकाने वाला बयान दिए हैं। तुषार ने कहा है कि वो यूथ कांग्रेस का सदस्य रह चुका है। साल 2002 में वह यूथ कांग्रेस का हिस्सा बना था। साल 2022 के आसपास वह प्रदेश कांग्रेस की RTI सेल का भी हेड था। दिल्ली पुलिस तुषार का पूरा बैकग्राउंड खंगाल रही है।

पहले देह व्यापार का करते था धंधा

40 वर्षीय तुषार ने IP विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया था। पिता दिल्ली में तुषार पब्लिकेशन और ट्यूलिप पब्लिकेशन के मालिक हैं। तुषार ने साल 2008 में शादी करने के बाद देह व्यापार का काम शुरू किया था। तभी उसकी मुलाकात दुबई के एक गिरोह से हुई। उसके बाद आरोपी ने ड्रग का धंधा शुरू कर दिया। दिल्ली पुलिस को अगस्त में भनक लगी, जिसके बाद 2 महीने के अंदर तुषार और उसके गिरोह को पकड़ लिया गया।


Scan and join

darsh news whats app qr