पटना: बीते दिनों किशनगंज के डीएसपी और सहरसा के DRDA डायरेक्टर के  यहां EOU की छापेमारी मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। मामले में EOU ने बुधवार को DRDA डायरेक्टर वैभव कुमार को पूछताछ के लिए पटना बुलाई जहां लगभग साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उनसे टीम ने कई सवाल किये जिसमें सभी जवाब का संबंधित विभागों से छानबीन की जाएगी वहीं कुछ सवालों पर उन्होंने बाद में जवाब देने की बात कही।

यह भी पढ़ें    -    'पैसों के लिए मेरी मां मुझे...', तेज रफ्तार ई-रिक्शा से गिरी नाबालिग ने जब सुनाई मां की करतूत तो.., पुलिस भी पहुंची और ले लिया हिरासत में

इसके साथ ही EOU ने छापेमारी के दौरान DRDA डायरेक्टर और उनके परिजनों के द्वारा खरीदे गए संपत्ति को लेकर भी संबंधित कार्यालयों से जानकारी मांगी गई है और अभी EOU लगातार छानबीन कर रही है। इसके साथ ही EOU की टीम ने किशनगंज के डीएसपी गौतम कुमार के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान सिलीगुड़ी में शगुफ्ता परवीन के नाम से बनाये गए दो मंजिला मकान पर भी छापेमारी की गई। जांच के दौरान एजेंसी को पता चला कि इस मकान का असली मालिक डीएसपी गौतम कुमार ही हैं। इसके साथ ही तलाशी के क्रम में सामने आई अन्य जानकारियों का भी सत्यापन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें    -    CM नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा ख़ुशी की बात, शराबबंदी पर भी...