फाइलेरिया मुक्त झारखंड बनाने पर जोर ... राज्य सरकार द्वारा 10 से 25 फरवरी 2024 तक 14 फाइलेरिया प्रभावित जिलों में चलेगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम...

झारखण्ड सरकार लिम्फेटिक फाइलेरिया (हाथीपांव के उन्मूलन हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस को लेकर राज्य सरकार द्वारा आगामी 10 फरवरीसे 25 फरवरी तकझारखण्ड के 14फाइलेरिया प्रभावित जिलों बोकारो, देवघर, धनबाद, गुमला, रामगढ़, साहेबगंज, पाकुड़, कोडरमा, रांची, गिरिडीह, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में फाइलेरिया रोग उन्मूलन के मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम किया जा रहा है।
.2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी लोगों को उम्र के अनुसार डीईसी और अलबेंडाजोल की निर्धारित खुराक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर अपने सामने मुफ़्त खिलाई जाएगी।