पहले BJP ने किया बिहार बंद फिर महागठबंधन के नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा...
पहले BJP ने किया बिहार बंद फिर महागठबंधन के नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा...

जहानाबाद: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अपमानजनक बातों के विरोध में गुरुवार को बिहार बंद किया। भाजपा के बिहार बंद के विरोध में शुक्रवार को जहानाबाद में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिहार बंद के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने महिला शिक्षिका और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट भी की।
महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने अरवल मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एनडीए और सरकार विरोधी नारे लगाये। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलुस भी निकाला और अंबेडकर चौक से अरवल मोड़ पहुंचे और पुतला दहन किया। इस मौके पर मखदुमपुर के विधायक सतीश कुमार दास ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि बिहार बंद के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुलेआम गुंडागर्दी की। एक महिला शिक्षिका के साथ बीच सड़क पर दुर्व्यवहार किया जो भाजपा की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि बंद समर्थकों ने एक शहीद जवान के भाई की पिटाई की जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में हिंसा, अराजकता और यहाँ तक कि आपातकालीन सेवाओं को बाधित किया।
यह भी पढ़ें - CM बनना चाहते हैं पप्पू यादव, कहा 'राहुल गांधी ही कर सकते हैं देश का असली विकास...'
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जनता का समर्थन देख कर भाजपा और एनडीए बौखला गया है। इसी हताशा में हिंसक बंद का सहारा लिया लेकिन बिहार की जनता इन्हें पहचान चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए का सफाया तय है। पुतला दहन कार्यक्रम में विधायक सतीश दास के अलावा जिप सदस्य आभा रानी, जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासह्सिव परमहंस राय, प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ़ पप्पू यादव, सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल यादव समेत राजद के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें - तेजस्वी की बात भी नहीं करना चाहते हैं तेज प्रताप, मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तो...