गैस की कालाबाजारी की जांच करने पहुंची थी पुलिस मिल गया कुछ और, फिर तो पुलिस वाले भी रह गए हैरान...

पटना: इन दिनों बिहार में गैस की किल्लत की बात सामने आने के बाद प्रशासन अवैध कालाबाजारी पर खास नजर रख रही है। इसी कड़ी में गैस की कालाबाजारी के एक मामले में जांच करने एक होटल पहुंची पुलिस की टीम ने जो देखा उसके बाद चौंक गए। मामला पटना के मोकामा इलाके का है जहां गैस की कालाबाजारी की सूचना पर पुलिस एक होटल में छापेमारी करने पहुंची थी। होटल में छानबीन के दौरान पुलिस ने देह व्यापार के काले धंधे का पर्दाफाश किया और आधा दर्जन से अधिक युवक युवतियों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें    -     अब पटना में गोदाम से नहीं ले सकेंगे गैस, डीएम ने कहा 'अब सिर्फ होम डिलीवरी, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं'

करीब एक घंटे तक चली छानबीन के बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया और संचालक समेत करीब आधा दर्जन युवक युवती को हिरासत में लिया। मामले को लेकर एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मोकामा के एक होटल में अवैध रूप से गैस सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई और इस दौरान वहां कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई। इसके बाद जब मामले की छानबीन की गई तो कई कमरों में युवक युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद होटल संचालक समेत करीब आधा दर्जन युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया है। 

एसडीपीओ ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है साथ ही इस गोरखधंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं होटल में गोरखधंधा की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का बाजार गर्म हो गया।

यह भी पढ़ें    -     कटिहार में गन की सफाई के दौरान चली गोली, GRP के चालक को लगी फिर...

पटना से कृष्णदेव की रिपोर्ट


Scan and join