Patna- बिहार पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है. राज्य के कुल 1690 सिपाही  को प्रमोशन मिल गया है..

  पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. संबंधित 1690 सिपाहियों की सूची भी जारी की गई है.

 अधिसूचना के अनुसार बिहार पुलिस में आरक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे  1690 आरक्षकों को पद्दोन्नत किया है। शादी सूचना में यह भी बताया गया है कि सूची में शामिल अगर किसी  आरक्षक के खिलाफ यदि कोई विभागीय कार्यवाही लंबित हो, निलंबन हो अथवा सजा प्रभाव में हो या उनके विरूद्ध निगरानी,फौजदारी या आपराधिक मामला विचाराधीन हो तो उस स्थिति में उसे इस प्रमोशन का लाभ नहीं मिलेगा.