darsh news

तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, किशनगंज में की अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग...

grih mantri pahunche bihar

पूर्णिया: गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की शाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर पूर्णिया पहुंच चुके हैं। पूर्णिया में अमित शाह का स्वागत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। इसके बाद पूर्णिया से गृह मंत्री हेलिकॉप्टर से किशनगंज के लिए रवाना हो गए जहां पहले से ही गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उनका स्वागत किया। किशनगंज में वे रात में अधिकारियों के साथ घुसपैठ और सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। गुरुवार को गृह मंत्री अररिया जायेंगे।

अररिया में वे SSB कैंप का दौरा करेंगे और वहां भी घुसपैठ समेत अन्य सुरक्षा मामलों पर चर्चा करेंगे। गुरुवार की शाम गृह मंत्री वापस पूर्णिया आएँगे जहां बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। अपने तीन दिनों के दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह नेपाल और बांग्लादेश सीमा के आसपास वाइब्रेंट विलेज स्कीम के तहत चयनित गांवों में विकास और सुरक्षा तंत्र का जायजा लेंगे। बताया जा रहा है कि इस समीक्षा के बाद गृह मंत्री आन्तरिक सुरक्षा को लेकर कुछ बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें     -      विधान परिषद परिसर में RJD MLC करवा सकते हैं शराब की डिलीवरी, कहा 'भ्रष्टाचार के बिना योजना की कल्पना...'

किशनगंज के जिला परिषद सभागार में गृह मंत्री ने जिला प्रशासन और SSB के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और आन्तरिक सुरक्षा की समीक्षा की। इस दौरान इलाके में नक्सलवाद और घुसपैठ की समस्या पर भी गहन मंथन किया गया। गृह मंत्री के तीन दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

यह भी पढ़ें     -      बिहार में बांस से होगी किसानों की आमदनी, राज्य सरकार करने जा रही है ये काम....


Scan and join

darsh news whats app qr