darsh news

हंसजा शर्मा रुद्र हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली पहली महिला, गणतंत्र दिवस पर सेना की शान बनेंगी

hansja sharma bani rudra helicopter udane wali pehli mahila

भारतीय सेना के लिए यह गर्व का क्षण है। सेना की कैप्टन हंसजा शर्मा को आगामी गणतंत्र दिवस परेड में  251आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश और सेना का नाम रोशन किया है।

कैप्टन हंसजा शर्मा भारतीय सेना की पहली महिला पायलट हैं, जिन्होंने रुद्र (Rudra) सशस्त्र हेलीकॉप्टर उड़ाने का गौरव हासिल किया है। रुद्र हेलीकॉप्टर आर्मी एविएशन कॉर्प्स का एक अत्याधुनिक और शक्तिशाली कॉम्बैट हेलीकॉप्टर है, जिसका इस्तेमाल सीमाओं पर निगरानी और सैन्य अभियानों में किया जाता है। इसे उड़ाना तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

इससे पहले भी कैप्टन हंसजा शर्मा कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में प्रशिक्षण के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। वह कोर्स में फर्स्ट इन ऑर्डर ऑफ मेरिट रहीं और ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। इसी उपलब्धि के लिए उन्हें सिल्वर चीता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जो कोर्स के सर्वश्रेष्ठ कॉम्बैट एविएटर को दी जाती है।


सेना में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और कैप्टन हंसजा शर्मा इसकी एक बड़ी मिसाल हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि आज महिलाएं भी सेना के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा कर रही हैं। गणतंत्र दिवस परेड में उनका नेतृत्व युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगा। यह उपलब्धि न सिर्फ भारतीय सेना बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

Scan and join

darsh news whats app qr