darsh news

पत्नी की हत्या कर लाल ट्रॉली बैग में फेंका, दो दिन तक घर में रखा था शव, वजह जान रह जाएँगे दंग

He murdered his wife and threw her body in a red trolley bag

रोहतास जिले के डेहरी से एक shocking मामला सामने आया है। यहां कयामुद्दीन अंसारी ने अपनी पत्नी मेहरून खातून की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को दो दिनों तक अपने घर में रखा। इस दौरान वह अपने ढाई साल के बेटे के साथ ही घर में मौजूद था। डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि घटना 30 जनवरी की है। कयामुद्दीन को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ शारीरिक संबंध है। हत्या के बाद वह दो दिनों तक शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाता रहा। जब कोई उपाय नहीं सूझा तो उसने अपनी पत्नी के शव को एक बड़ा लाल रंग का ट्रॉली बैग में काफी मुश्किल से पैक किया। फिर रात के अंधेरे में शव को स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे कचरे में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: BPSC कैलेंडर में TRE-4 नहीं, शिक्षक बोले- सरकार टाल रही भर्ती!

पुलिस ने कयामुद्दीन अंसारी को कैमूर जिले के सोनहन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी घटना स्वीकार कर ली और पुलिस को बताया कि उसने हत्या क्यों और कैसे की। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो अन्य आरोपियों इरफान आलम और राजू शेख मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के बारे में जानकारी मिली है कि उन्होंने घटना में आरोपी की मदद की थी।

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मामले में पुलिस ने लगाये परिजन पर गंभीर आरोप , नहीं करना चाहते थे FIR

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और भविष्य में किसी तरह की सहायता या साजिश की पुष्टि करने में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डेहरी पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


Scan and join

darsh news whats app qr