darsh news

फुलवारी शरीफ में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने मां को बनाया निशाना

Heartbreaking incident in Phulwari Sharif

पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि वारदात के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गोनपुरा गांव की है। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय महिला अपने पति के साथ घर पर थीं। इसी दौरान उनका बेटा चंदन कुमार घर पहुंचा और माता-पिता पर घर और जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाने लगा। बताया जा रहा है कि चंदन लंबे समय से इस बात को लेकर माता-पिता से विवाद करता था। गुरुवार देर शाम जब माता-पिता ने संपत्ति अपने नाम करने से इनकार कर दिया तो चंदन गुस्से में आ गया। उसने टेबल पर रखी पिस्टल उठाई और अपनी मां के मुंह में डालकर गोली चला दी। गोली महिला के गाल को चीरते हुए आर-पार निकल गई। अचानक हुए इस हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आनन फानन में...

घायल महिला किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल महिला के पति ने बताया कि चंदन सुबह भी घर आया था और प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए दबाव बना रहा था। उसने तीन लाख रुपये की भी मांग की थी। जब उन्होंने मना किया तो वह भड़क गया और शाम को दोबारा आकर घटना को अंजाम दे दिया। पति ने बताया कि चंदन ने उन पर भी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: बिहटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 बाइक के साथ 5 आरोपी दबोचे गए

फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से खून से सना बेडशीट और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लव मैरिज की थी और अक्सर माता-पिता पर संपत्ति ट्रांसफर करने का दबाव बनाता था। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr