darsh news

कल्पना सोरेन से प्रार्थना है जैसे पति को जेल से बाहर लाने केलिए संघर्ष किया,झारखंड की मां ,बहन बेटियों के लिए लड़ाई लड़िए: :हिमंत विश्व शरमा

Himanta viswa Request of Kalpna Soren

हेमंत सोरेन ने जेल से बाहर आकर चंपाई सोरेन का पॉलिटिकल मर्डर किया.... 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन को जनता का विकास नहीं चाहिए उन्हें केवल अपनी कुर्सी चाहिए। हेमंत सोरेन ने जेल से बेल पर बाहर आते ही अपनी ही पार्टी के एक योग्य आदिवासी नेता चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री से हटाकर उनका पॉलिटिकल मर्डर किया। हेमंत सोरेन को दूसरा आदिवासी नेता मंजूर नहीं। हेमंत सोरेन को आदिवासी से प्रेम नहीं।उनके इर्द गिर्द घूमने वाले सारे दलाल,बिचौलिए गैर आदिवासी हैं।

 राज्य की खनिज संपदा की लूट हो रही,बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही। कहा कि कल्पना सोरेन जी जैसे पति को जेल जाने से छुड़ाने केलिए संघर्ष किया उसी तरह राज्य की मां बहन बेटियों केलिए संघर्ष करके उनके इज्जत,संपत्ति की रक्षा केलिए संघर्ष कीजिए।

उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन तो कुछ काम करना शुरू किए थे।जनता की समस्याओं पर ट्वीट करके भी समाधान करा देते थे। लेकिन हेमंत सोरेन ने 5साल में क्या किया?केवल जनता को लूटा,खान खनिज लूटा। और झारखंड में बांग्लादेशियों को बसा रहे।वोट बैंक केलिए उनका संरक्षण दे रहे।वही बंगला देशी आदिवासी बेटियों से शादी कर रहे, उनकी जमीन लूट रहे। राज्य की डेमोग्राफी बदल रहे।हेमंत सरकार ने झारखंड को मिनी बांग्लादेश बना दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसी शादी अवैध है।इसे रोकने केलिए सख्त कानून बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता हमारी नीति नियत को जानती है। हम जनता के आशीर्वाद से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार बनाएंगे। नया झारखंड बनाएंगे।

Scan and join

darsh news whats app qr