कम शब्दों में ही CM नीतीश ने लालू पर किया बड़ा हमला, कहा 'महिलाओं से भी की खास अपील..'
कम शब्दों में ही CM नीतीश ने लालू पर किया बड़ा हमला, कहा 'महिलाओं से भी की खास अपील..'

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने एक और चुनावी वादा पूरा करते हुए राज्य की 75 लाख महिलाओं के खाते में DBT के माध्यम से 10-10 हजार रूपये ट्रांसफर किया। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत अन्य कई नेता मौजूद थे। यह बहुत ख़ुशी की बात है कि आज के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भी शामिल हो रहे हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। महिला रोजगार योजना के अंतर्गत आज 75 लाख से अधिक महिलाओं को दस हजार रूपये की राशि भेजने का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से किया जाना है। इस योजना के तहत राज्य के सभी परिवार के एक महिला को दिया जायेगा और जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें आगे दो लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। इस योजना के तहत शेष महिलाओं को लाभ देने के लिए तिथियाँ निर्धारित की गई है। अगली तिथि ३ अक्टूबर है जबकि उसके बाद प्रत्येक सप्ताह महिलाओं के खाते में राशि भेजी जाएगी।
सीएम नीतीश ने राजद की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आपलोग अवगत हैं कि पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया, राज्य की हालत बहुत खराब थी। जब 2005 में NDA की सरकार बनी तबसे हमलोग बिहार के विकास में लगे हैं और राज्य में कानून का राज है। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। शुरू से ही महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थान और 2007 नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की शुरुआत की गई। वर्ष 2013 में पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। वर्ष 2016 में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी। वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया और इसका नाम जीविका दिया गया। स्वयं सहायता समूह की संख्या आज लगभग 11 लाख हो गई है जिसमें जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख हो गई है। 2024 में हमलोगों ने शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन किया तो उसमें भी तेजी से काम चल रहा है। अब उनकी भी संख्या 37 हजार हो गई है जिसमें लगभग ३ लाख 85 हजार जीविका दीदियां हैं।
यह भी पढ़ें - 'आपका भाई मोदी-नीतीश हमेशा तैयार है...' PM ने बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में भेजे...
सीएम नीतीश ने कहा कि यह तो बिहार में सबसे पहले हमने किया। जब हम दिल्ली में घूमते थे तो देखते थे कि सब जगह स्वयं सहायता समूह है और जब बिहार में आये तो देखे यहां संख्या बहुत कम है इसलिए हमने 2006 में ही ये काम शुरू कराया। अब महिलाएं बहुत बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह से जुडी हैं। उस समय केंद्र का प्रतिनिधि भी देखने आये थे, और वही आज देश भर में आजीविका बनाया गया। हम लगातार महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं। बिहार की मदद के लिए केंद्र की सरकार भी बहुत कुछ कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए काफी काम करवाया है। जुलाई 2024 के बजट में केंद्र सरकार ने बिहार के लिए सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। फिर फरवरी 2025 के बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता समेत कई घोषणाएं की गई। इसके अलावे और भी बहुत कुछ केंद्र की सरकार ने किया। 2018 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का जो आयोजन किया गया इस वर्ष उसका आयोजन बिहार में किया गया।
सीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि माताएं और बहनें आज दी जा रही राशि का सदुपयोग करेंगी और राज्य तथा देश के विकास में अपना योगदान करेंगी। महिलाओं को हम यही कहेंगे कि आपके लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। तो सब महिला लोगों को आगे बढना है। पहले वाली सरकार ने महिला के लिए कुछ किया है। खुद जब सीएम के पद से हटा दिया गया तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया था। उनलोगों को आपसे कोई मतलब था, केवल अपने परिवार को ही देखता था। हमलोग तो पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं इसलिए हम कर रहे हैं और प्रधानमन्त्री भी लगातार आपके लिए काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - बापू टावर के आउटरीच कार्यक्रम के तहत बी डी कॉलेज में व्याख्यान का आयोजन