कटिहार में बेख़ौफ़ बदमाशों ने घर में घुस महिला को मारी गोली, पति के साथ भी...
कटिहार में बेख़ौफ़ बदमाशों ने घर में घुस महिला को मारी गोली, पति के साथ भी...
कटिहार: कटिहार में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुस कर एक गर्भवती महिला को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुस कर पहले महिला और उसके पति की पिटाई की और इसी दौरान महिला के सीने में गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में अस्पताल पहुँचाया।
घटना कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के फूलडोभी निषाद टोला की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मखाना फोड़ी करने वाले विनोद सिंह की सोमवार की सुबह ग्रामीण रंजीत और संजीत सिंह के साथ कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों ने धमकी दी कि 10 मिनट में तुम्हे गोली मार देंगे और चले गए। करीब 15 मिनट बाद दोनों करीब 15 से 20 हथियारबंद लोगों के साथ दुबारा विनोद सिंह के घर में घुस कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान रंजीत सिंह विनोद सिंह की पत्नी मधु देवी के सीने में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें - मोकामा सीट से बाहुबली अनंत सिंह की जीत का जश्न मनाने की तैयारी शुरू, समर्थकों ने कहा 'एकतरफा वोट पड़ा है..'
जख्मी महिला के भाई सुमन कुमार ने ग्रामीण रंजीत सिंह, संजीत सिंह समेत अन्य पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद पुरे गाँव में सनसनी फ़ैल गई। घटना के संबंध में एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने कहा कि फ़िलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें - मोकामा में एक और प्रत्याशी पर हुआ जानलेवा हमला, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात...