darsh news

भारतीय सेना को मिला नया प्रमुख, रक्षा मंत्रालय ने कर दी नियुक्ति

Indian Army gets new chief, Defense Ministry has made the ap

Desk- भारतीय थल सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले थलसेना प्रमुख होंगे। वे वर्तमान जनरल मनोज पांडेय का स्थान लेंगे।  जनरल पांडेय 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।


रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि वर्तमान में थलसेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को सरकार ने अगला थलसेना प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 30 जून की दोपहर से प्रभावी होगी।

 बताते चलें  कि  पिछले महीने सरकार ने  सेवानिवृत्ति से पहले ही जनरल मनोज पांडेय का कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया था। जनरल पांडेय को 31 मई को ही सेवानिवृत्त होना था।

 नई सेना प्रमुख नियुक्त होने वाले लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के योग्यता की बात करें तो वे रक्षा एवं प्रबंधन अध्ययन में एम.फिल. तथा सामरिक अध्ययन एवं सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्रियां हैं। उन्हें तीन जी.ओ.सी.-इन-सी. प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी परम विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित हो चुके हैं।

 इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को थल सेना का प्रमुख नियुक्त कर लिया गया है। द्विवेदी वर्तमान में भी थलसेना के उप-प्रमुख हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन किया है। 


Scan and join

darsh news whats app qr