मुंबई: टी-20 क्रिकेट विश्वकप में आज भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो चुकी है। मैच में भारत ने शुरुआत बेहतर की है और पहले ही ओवर से गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी है। मैच से पहले इंग्लैंड ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन मैदान में आये। संजू सैमसन ने चौके से अपनी और टीम का खाता खोला। वहीं दूसरे ओवर में 20 रनों के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में भारत ने अपना एक विकेट खो दिया।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए बेहतर है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि आज का मैच हाई स्कोरिंग मैच साबित हो सकता है। भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के अलावे न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
यह भी पढ़ें - बिहार में बनेगा एक और 5स्टार होटल, पर्यटन मंत्री ने किया MOU