darsh news

विश्वविजेता टीम के धुरंधर इशान किशन पहुंचे पटना, इस सवाल पर कहा 'ऐसे सवाल न किया करें...'

ishan kishan patna pahunche

पटना: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया। इसके बाद बिहार के रहने वाले धुरंधर बल्लेबाज और विकेटकीपर इशान किशन मंगलवार को अपने गृह राज्य की राजधानी पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत उनके पिता समेत परिवार के अन्य लोग और समर्थकों ने जोरदार तरीके से किया। इस दौरान मीडिया ने जब इशान किशन से पूछा कि आपलोगों ने विश्वकप जीता है तो अब कैसा महसूस हो रहा है तब उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बहुत अच्छा लग रहा है। हमने बेहतर खेला और इस ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया है।

यह भी पढ़ें     -     लोकसभा अध्यक्ष के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा शुरू, गौरव गोगोई ने 'सरकार पर...'

वहीं इस दौरान मीडिया ने जब उनसे पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के द्वारा मंदिर में ट्रॉफी ले जाये जाने पर सवाल उठाने के मामले में सवाल किया तो कीर्ति इशान किशन ने कहा कि वह क्या कहते हैं उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमने इतना अच्छा खेला है, ट्रॉफी जीता है तो आपलोग भी अच्छे सवाल करिए न। यह क्या सवाल कर रहे हैं, यह ठीक है क्या? इसके बाद जब एक अन्य मीडियाकर्मी ने इशान किशन से पूछा कि आप बिहार से हैं तो आपको कैसा महसूस होता है इस पर इशान किशन ने कहा कि निश्चित रूप से हमारी कोशिश होती है कि हर जगह से लोग खेलें। बेहतर खेलने पर निश्चित रूप से कोई भी भारतीय टीम में शामिल हो सकता है।

इस दौरान आगे के प्लान के बारे में सवाल पूछने पर इशान किशन ने कहा कि यह बढिया सवाल है और आगे का प्लान यही है कि हम आगे और भी अधिक मेहनत करेंगे, बेहतर खेलेंगे और खूब मैच तथा ट्रॉफी जीतेंगे।

यह भी पढ़ें     -     CM ने कोसी इलाके से शुरू की समृद्धि यात्रा, सुपौल में 435 करोड़ रूपये की योजनाओं का...


Scan and join

darsh news whats app qr