पटना: पटना के बाढ़ जेल में बंद एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। महिला की मौत के कारण परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतिका मोकामा में एक दोहरे हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हुई थी और बाढ़ जेल में बंद थी। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गई। बताया जा रहा है कि मृतिका बुधिया देवी की जेल में अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पटना PMCH रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान ही उसकी मौत रास्ते में ही हो गई। फ़िलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन जेल प्रशासन के द्वारा बताया जा रहा है कि उसकी अचानक तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   -   कटिहार हादसे पर सीएम ने जताया दुःख, पीड़ितों के परिजन को आर्थिक सहायता की घोषणा, तेजस्वी ने भी...

बता दें कि मोकामा के शाहबेगपुर गांव में जमीनी विवाद में हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों के हत्या के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें एक मृतिका बुधो देवी भी शामिल थी। इसी मामले में उसे कोर्ट ने बाढ़ जेल भेज दिया था जहां उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   -   गया जी में खान सर नहीं पहुंचे तो छात्रों ने किया जम कर हंगामा, अचानक बदल गया था कार्यक्रम

बाढ़, पटना से कृष्णदेव की रिपोर्ट