darsh news

जमीनी विवाद में घर पर चढ़ कर गोलीबारी, CCTV में कैद वीडियो वायरल...

jamini vivad

नालंदा: बिहार में पुलिस के लाख दावों के बावजूद आपराधिक घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। नालंदा का एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों ने हथियार और लाठी डंडा से लैस हो कर एक घर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों के फायरिंग में एक महिला को गोली लग गई जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि अचानक एक घर पर आधा दर्जन की संख्या में लोग पहुँचते हैं और दरवाजे पर लाठी डंडे से वार कर रहे हैं साथ ही फायरिंग की भी बात कही जा रही है। घटना में एक महिला को गोली लग गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित ने पुलिस पर भी आरोपियों के विरुद्ध देरी से कार्रवाई का आरोप लगाया है जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किये जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें     -      असम से चले ट्रक में लोड था 70 लाख का माल, वाहन जांच के दौरान भागने लगा ड्राईवर और...

घटना के संबंध में जख्मी महिला के पुत्र ने बताया कि उसे ननिहाल में करीब दस कट्ठा जमीन नाना ने दान में दी थी। इस जमीन को लेकर उसकी मां के चचेरे भाइयों के साथ विवाद चल रहा है साथ ही आरोपी लोग एक कट्ठा जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।  इसी कब्ज़ा को लेकर उन लोगों ने हथियार और लाठी डंडे से लैस हो कर उनके घर पर हमला कर दिया और गोलीबारी भी की। उसने आरोप लगाया कि इस मामले में विवाद की जानकारी पहले भी कई बार पुलिस को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और यही वजह है कि अब आरोपियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। वहीं मामले में थरथरी थानाध्यक्ष मो साजिद अख्तर ने कहा कि पीड़ित परिवार की तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर गोलीबारी की घटना से इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें     -      301 रैंक वाली असली अभ्यर्थी कौन? UPSC ने बता दिया सब सच...

नालंदा से मो महमूद आलम की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr