जन सुराज ने 51 सीटों पर कर दी उम्मीदवार की घोषणा, भोजपुरी गायक रितेश पांडेय...
बिहार में राजनीतिक उथल पुथल के बीच जन सुराज ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जन सुराज ने पहले चरण में 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है...

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ NDA और महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा चल ही रही है इस बीच जन सुराज ने अपने 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। एक प्रेस वार्ता करते हुए जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि हम लोग पिछले 3 वर्षों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। हम आगामी 11 अक्टूबर से चुनावी अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर राघोपुर क्षेत्र में रहेंगे और वहीँ से हम अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसा कि हमलोग शुरू से कहते रहे हैं कि हमारी पार्टी में सभी जाति और समुदाय को उचित स्थान देंगे तो इस बार भी हमने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। आज हम 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर रहे हैं। इस 51 सीटों में हम 7 सुरक्षित सीटें, 17 अति पिछड़े, 11 पिछड़े, 8 मुस्लिम और 8 सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं।
उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि हम जिन नामों की घोषणा करने जा रहे हैं उसमे पहला नाम ही बड़ा इनाम है। जन सुराज ने वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट से दृगनारायणप प्रसाद, हमलोग जाति की चर्चा नहीं करते हैं लेकिन बता दें कि ये थारू समाज से आते हैं। सामान्य सीट से इनको उम्मीदवार बनाया जा रहा है।
इन सीटों पर इन्हें बनाया गया उम्मीदवार
क्रमांक | विधानसभा सीट | उम्मीदवार का नाम |
1. | वाल्मीकिनगर | दृगनारायण प्रसाद |
2. | लौरिया | सुनील कुमार |
3. | हरसिद्धि (एससी) | अवधेश राम |
4. | ढाका | डॉ लालबाबू प्रसाद |
5. | सुरसंड | उषा किरण |
6. | रुन्नीसैदपुर | विजय कुमार साह |
7. | बेनीपट्टी | मो परवेज आलम |
8. | निर्मली | रामप्रवेश कुमार यादव |
9. | सिकटी | राघी बबलू |
10. | कोचाधामन | अबू अफाक फारुक |
11. | अमौर | अफरोज आलम |
12. | बायसी | मो शाहनवाज आलम |
13. | प्राणपुर | कुणाल निषाद उर्फ़ सोनू सिंह |
14. | आलमनगर | सुबोध कुमार सुमन |
15. | सहरसा | किशोर कुमार मुन्ना |
16. | सिमरी बख्तियारपुर | सुरेंद्र यादव |
17. | महिषी | शमीम अख्तर |
18. | दरभंगा ग्रामीण | सोएब खान |
19. | दरभंगा | आर के मिश्रा |
20. | केवटी | बिल्टू सहनी |
21. | मीनापुर | तेजनारायण सहनी |
22. | मुजफ्फरपुर | डॉ अमल कुमार दास |
23. | गोपालगंज | डॉ शशि शेखर सिन्हा |
24. | भोरे | प्रिती किन्नर |
25. | रघुनाथपुर | राहुल कीर्ति सिंह |
26. | दरौंधा | सत्येन्द्र कुमार यादव |
27. | मांझी | यदुवंश गिरी |
28. | बनियापुर | श्रवण कुमार महतो |
29. | छपरा | जयप्रकाश सिंह |
30. | परसा | मोसाफिर महतो |
31. | सोनपुर | डॉ चंदन लाल मेहता |
32. | कल्यानपुर (सुरक्षित) | रामबालक पासवान |
33. | मोरवा | जाग्रति ठाकुर |
34. | मटिहानी | डॉ अरुण कुमार |
35. | बेगूसराय | सुरेन्द्र कुमार सहनी |
36. | खगड़िया | जयंती पटेल |
37. | बेलदौड़ | गजेन्द्र कुमार सिंह निषाद |
38. | परबत्ता | विनय कुमार वरुण |
39. | पीरपैंती | घनश्याम दास |
40. | बेलहर | बृजकिशोर पंडित |
41. | अस्थावां | लता सिंह |
42. | बिहारशरीफ | दिनेश कुमार |
43. | नालंदा | कुमार पूनम सिन्हा |
44. | कुम्हरार | प्रो के सी सिन्हा |
45. | आरा | डॉ विजय कुमार गुप्ता |
46. | चेनारी | नेहा कुमारी नटराज |
47. | करगहर | गायक रितेश रंजन पांडेय |
48. | गोह | सीताराम दुखारी |
49. | नवीनगर | अर्चना चंद्रा यादव |
50. | इमामगंज (सुरक्षित) | डॉ अजित कुमार |
51. | बोधगया (सुरक्षित) | लक्ष्मण मांझी |