पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्य के सभी विधायकों और वरीय अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बैठक में नीतीश कुमार विधानसभा में अपनी पार्टी के नेता का चुनाव करेंगे। नीतीश कुमार ने यह बैठक अपने आवास पर बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए करीब सभी नेता और विधायक पहुंच चुके हैं। बैठक में पहुँचने वाले विधायकों ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने बैठक बुलाई है, संभव है विधान सभा में नेता का चुनाव होगा साथ ही हमें जो निर्णय मिलेंगे हम उसका स्वागत करेंगे और वह सर्वमान्य भी रहेगा। इस दौरान विधायकों ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी कई बातें कहीं।
यह भी पढ़ें - महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने पर महिलाओं ने किया हल्लाबोल, कारगिल चौक पर कांग्रेस का विरोध...
बैठक में पहुँचने वाले नेताओं ने कहा कि जदयू के विधायक दल की बैठक नहीं हुई थी। आज शीर्ष नेताओं ने सभी विधायक, सांसद, विधान पार्षदों को बुलाया गया है और आज की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। वहीं बैठक में निशांत कुमार के शामिल होने को लेकर भी विधायकों ने कहा कि नीतीश कुमार के बाद अब निशांत को ही पार्टी की कमान संभालना है। वे भी हमारे लिए सर्वमान्य नेता हैं और पार्टी में एंट्री के साथ ही वह लगातार सक्रिय हैं और पार्टी के हित में बैठकें और काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - अवैध शराब कारोबार की सूचना पर छापेमारी में गई मद्य निषेध टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, तीन पुलिसकर्मी जख्मी