darsh news

झारखंड में भी पुराने रिकॉर्ड से आगे बढ़ेंगे, सदस्यता पर्व के माध्यम से बनाएं सर्व स्पर्शी,सर्व व्यापी और सर्व समावेशी.....

Jharkhand BJP Membership Programme

विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में स्थगित पार्टी का सदस्यता संगठन महापर्व अब 22दिसंबर से विधिवत प्रारंभ होगा। इसके पूर्व पार्टी ने आज नगड़ी रांची स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें पार्टी के प्रदेश सदस्यता अभियान की प्रभारी सांसद डी पुरंदेश्वरी उपस्थित रही।



कार्यशाला को संबोधित करते हुए झारखंड की सदस्यता प्रभारी एवं आंध्रप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष सांसद डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता कार्यक्रम अभियान नहीं बल्कि संगठन महापर्व है। भाजपा यह संगठन महापर्व अन्य पर्व की तरह अपने विशाल परिवार के साथ मनाती है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी ने वर्ष 2014में ऑनलाइन के माध्यम से  सदस्यता कार्यक्रम को प्रारंभ किया था। जिसमें पूरे देश में 9करोड़ सदस्य बने थे। आज चार राज्यों  जम्मू कश्मीर,महाराष्ट्र,हरियाणा और झारखंड को छोड़कर जिसमें विधानसभा चुनाव के कारण सदस्यता कार्यक्रम स्थगित था के बावजूद पार्टी ने अबतक देश भर में 11करोड़ के लक्ष्य को पार करते हुए 11.35करोड़ सदस्य बना लिए हैं।

उन्होंने कहा कि चार राज्यों में सदस्य पूरी होने के बाद यह संख्या 14करोड़ तक जा सकती है।

पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जो ठान लेते हैं उसे पूरा कर दिखाते हैं।

कहा कि भाजपा विचारों और कार्यकर्ताओं की धनी पार्टी है।हमारे पास देश केलिए जीने मरने का जज्बा है।विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय हमारे नेता के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कहा कि सदस्यता पर्व के माध्यम से हम प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचना है। 


Scan and join

darsh news whats app qr