darsh news

दिल्ली के जंतर मंतर पहुंची अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक, देश में महिलाओं की सुरक्षा एवं आर्थिक सामाजिक राजनीति सशक्तिकरण को मजबूत करने, महंगाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर नई दिल्ली में आयोजित ‘नारी न्याय आंदोलन’ कार्यक्रम के सभा एवं संसद घेराव का आयोजन किया गया।

Jharkhand Women's Congress at Jantar Mantar

संसद घेराव कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व नेत्री बढ़-चढ़कर शामिल हुई। संसद घेराव के दौरान महिला कांग्रेस नेत्रियों के उपर लाठी चार्ज और अरेस्टिंग की गई। 

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि इस तानाशाही मोदी सरकार को यह पता नहीं की ना हम कांग्रेस झुके थे और ना हम झुकेंगे, हम लड़ेंगे और जीतेंगे यह आंदोलन सड़क से लेकर संसद तक पहुंचा है अब संसद से लेकर यह झारखंड के सभी जिलों प्रखंड और गांव-गांव तक पहुंचेगी


Scan and join

darsh news whats app qr