darsh news

सुपौल में रातोंरात तीन ज्वेलरी शॉप में चोरी, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

jwellery shop robbery

सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के थरबिट्टा बाजार में बीते 26/27 की रात हुई एक साथ तीन ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना का सुपौल पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण और नकदी भी बरामद किए हैं। सुपौल SP सरथ आर एस ने बताया कि थरबिट्टा बाजार में सुबोध स्वर्णकार, छोटू स्वर्णकार और राजेश स्वर्णकार की दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने सोना-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: सोना बिस्कुट फैक्ट्री में मजदूर की मौत, एक घंटा तड़पता रहा, कोई मदद को नहीं आया

विशेष टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप दो आरोपियों मो. मेहदी आलम और संजय दास उर्फ काले को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस की निशानदेही पर बरामद की गई ज्वेलरी में 33.30 ग्राम सोना और लगभग 2.639 किलोग्राम चांदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस मामले के अन्य बिंदुओं पर भी अनुसंधान जारी रखी है।

यह भी पढ़ें: कोर्ट परिसर में बड़ी घटना को अंजाम देने हथियार के साथ पहुंचा था बदमाश, SSP ने बताया पूरा मामला...

सुपौल पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, मेहदी आलम का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें अररिया, सुपौल और राघोपुर थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। SP सरथ आर एस ने कहा, "इस मामले में हमारी टीम की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के कारण चोरी की घटना का उद्भेदन संभव हुआ। हम जिले में ऐसे अपराधों पर सख्ती से नजर रखेंगे।"यह सफलता स्थानीय व्यापारियों के लिए राहत की खबर है और पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।


Scan and join

darsh news whats app qr