कटिहार: बड़ी खबर बिहार के कटिहार से है जहां एक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 3 दर्जन लोग जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि घटना में दस लोगों की मौत हो गई जबकि 30 जख्मी हो गये। घटना कटिहार के कोढा प्रखंड में डागपुर बकरी फार्म के समीप एनएच 31 की है जहां एक तेज रफ़्तार बस ने अनियंत्रित हो कर कई लोगों को कुचल दी। घटना में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 30 जख्मी हैं। 

बताया जा रहा है कि पूर्णिया से भागलपुर की तरफ जा रही बस में काफी लोग सवार थे। बस जैसे डागपुर बकरी फार्म के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रहे दो बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद बस चालक बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा और इस दौरान उसने एक पिकअप वाहन में भी टक्कर मारी जिसके बाद स्थिति और भी भयावह हो गई। तेज रफ़्तार अनियंत्रित बस की चपेट में मौके पर कई लोग आ गए जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 30 जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार और अफरातफरी का माहौल हो गया।

यह भी पढ़ें   -   सीएम नीतीश से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पहुंचे लोकभवन, राज्यपाल के साथ क्या हुई बातें?

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और राहत बचाव में जुट गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुँचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। फ़िलहाल मृतकों में सिर्फ एक महिला की पहचान हो सकी है वहीं घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। फ़िलहाल घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई जबकि इलाके में अफरातफरी का माहौल है।

यह भी पढ़ें   -   बेगूसराय में सर्च ऑपरेशन के दौरान ब्लास्ट, दरभंगा सोना लूट मामले में छानबीन कर रही थी पुलिस तभी हुआ धमाका, 5 पुलिसकर्मी जख्मी