डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की घोषणा और सप्ताह के अंदर कार्रवाई शुरू, अब बिना लाइसेंस वाले...
पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इसी सप्ताह घोषणा की और प्रशासन ने अलर्ट मोड में आते हुए एक्शन भी शुरू कर दिया। प्रशासन ने राज्य के सभी शहरी इलाकों में अभियान चला कर उप मुख्यमंत्री के घोषणा को अमल में लाना शुरू कर दिया है। दरअसल पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने खुले में मांस की बिक्री और बगैर लाइसेंस के मांस दुकानों को बंद करने का एलान किया था। डिप्टी सीएम के एलान के साथ ही प्रशासन ने शहरी इलाकों में बगैर लाइसेंस के मांस और मछली की दुकानों को बंद करवाना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें - चुनाव हारे तो शुरू की व्लॉगिंग… अब क्यों थम गए तेज प्रताप यादव के वीडियो? खुद किया बड़ा खुलासा
बता दें कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि राज्य में अब खुले में मांस मछली की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी साथ ही वैसे सभी मांस मछली की दुकानों को बंद करवाया जायेगा जो बिना लाइसेंस के संचालित की जाती है। इस संबंध में उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत सभी शहरी निकायों को निर्देश जारी कर दिया था। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि कई जगहों पर उन्हें खुले में मांस मछली की बिक्री के विरुद्ध शिकायतें मिली थी जिसमें लोगों ने धार्मिक भावना आहत होने के साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं जाहिर की थी। डिप्टी सीएम ने कहा कि अब खुले में मांस मछली की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी साथ ही वैसे दुकानों को बंद कराया जायेगा जिन्होंने अब तक लाइसेंस नहीं लिया है। मांस मछली की दुकानें चलाने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें - लाखों का इलाज अब मुफ्त में? नवजातों के लिए लाइफलाइन बना PMCH का नया वार्ड