darsh news

होली का नजराना मांगने पहुंचे किन्नरों के साथ मारपीट, थाना का घेराव कर किया जम कर हंगामा...

kinnaro ke sath pitai

नालंदा: होली का पर्व अब काफी नजदीक आ चुका है और अब इसकी तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में नालंदा में होली पर्व को लेकर नजराना मांगना कुछ किन्नरों को भारी पड़ गया। कुछ लोगों ने नजराना मांग रहे किन्नरों के साथ बदसुलूकी की और उनकी पिटाई भी कर दी जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। बाद में जख्मी हालत में किन्नर थाना पहुंच गये और घेराव कर जम कर हंगामा किया। किन्नरों की मांग थी कि हमारे साथ बदसुलूकी और मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाये।

मामला लहेरी थाना क्षेत्र का है जहां एक एक्सरे सेंटर में नजराना मांगने किन्नरों की टोली पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोग उनके ऊपर कमेंट करने लगे जिसका विरोध करने पर उनके साथ धक्कामुक्की और मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने लहेरी थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किन्नरों को सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध में जख्मी किन्नरों ने बताया कि वे लोग 9 की संख्या में बाजार में पहुंचे थे और दो टोली बना कर होली त्यौहार को लेकर नजराना मांग रहे थे।

यह भी पढ़ें    -    बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज केशर राज, पढ़ें कैसे पहुंची खेत से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक...

जख्मियों ने बताया कि इस दौरान कुक लोगों ने उनके ऊपर छींटाकसी की जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे और कमरे में बंद कर दिया। किन्नरों ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके दो मोबाइल और सोने की चेन और कान का झुमका गायब हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी जख्मियों को अस्पताल पहुँचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद किन्नर थाना पहुंच गए और जम कर हंगामा किया। हालांकि इस संबंध में क्लिनिक संचालक ने कहा कि हर दो दिन पर इनकी टीम बदल बदल कर नजराना मांगने पहुँचते हैं और पैसे की मांग करते हैं। पैसे नहीं देने पर इन लोगों ने ताली बजाते हुए शोरगुल करना शुरू किया और मना करने पर गाली गलौज पर उतारू हो गए। वहीं लहेरी थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने कहा कि किन्नरों की अध्यक्षा प्रीति कुमारी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें    -    ए-आई से लेकर मखाना तक: उद्योग वार्ता में बिहार के निवेश भविष्य पर बड़ा संकेत

नालंदा से मो महमूद आलम की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr