darsh news

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: रसायन मुक्त खेती से किसानों की आय में वृद्धि ! सरकार का बड़ा एलान, सभी जिलों में...

3635.15 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं इस योजना का मुख्य उद्देश्य रसायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के बिना प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर खेती को बढ़ावा देना है। साथ ही, इससे किसानों की इनपुट लागत घटेगी, मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Kisano ke liye badi khushkhabri: Rasayan mukt kheti se kisan
रसायन मुक्त खेती से किसानों की आय में वृद्धि !- फोटो : Google Image

Patna : बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि, राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्र प्रायोजित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 3635.15 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं इस योजना का मुख्य उद्देश्य रसायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के बिना प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर खेती को बढ़ावा देना है। साथ ही, इससे किसानों की इनपुट लागत घटेगी, मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा, पोषण युक्त और रसायन मुक्त भोजन मिलेगा। जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।


विजय सिन्हा ने कहा कि, यह योजना राज्य के सभी 38 जिलों में लागू होगी। क्रियान्वयन के लिए प्राथमिकता उन क्षेत्रों/खेतों को दी जाएगी, जहां पहले से प्राकृतिक खेती हो रही है या जहां प्राकृतिक खेती के अभ्यासरत किसान मौजूद हैं। इससे अनुभव एवं जागरूकता का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। वहीं चयनित क्षेत्रों में बहुफसलीय उत्पादन को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि किसान अधिक-से-अधिक लाभ उठा सकें और प्राकृतिक खेती को एक स्थायी कृषि पद्धति के रूप में अपनाएं। इससे न केवल पर्यावरणीय संतुलन स्थापित होगा, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली एवं टिकाऊ खेती प्रणाली को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कृषि विभाग के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएगी, जिससे अधिक-से-अधिक किसान इस योजना से जुड़ें और लाभान्वित हो सकें।

Scan and join

darsh news whats app qr